अपना जिला

टेम्पो-बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन रेफर

(श्याम मनोहर सिंह)
मधुबन/ मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र में मधुबन-दोहरीघाट मार्ग के दरगाह स्थित चोरहा नाला के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक और टेम्पो की जबरदस्त टक्कर में एक अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।जबकि इस घटना में तीन गंभीर रूप तरह घायल हो गए। घायलों सीएचसी फतहपुर मंडाव के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।मृतक अपने तीन साल के नाती अनश को दवा कराकर घर लौट रहा था। घटना की सूचना पाते ही मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को बहरामपुर हसनपुर निवासी इसराइल (50) पुत्र स्व. सत्तार अपने तीन वर्षीय नाती अनश को अपनी बाइक से बड़हलगंज दवा के लिए ले गया था। दोपहर में वह उसे दवा दिलाकर घर लौट रहा था। इसी बीच दरगाह स्थित चोरहा नाला के समीप मधुबन की तरफ से जा रहे टेम्पो मे जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर गम्भीर रूप से घायल इसराइल और उसके नाती अनस (03) तथा सैनुल्लाह (18) पुत्र नबाबुद्दीन निवासी भंडा बैतालपुर (देवरिया) व अहमद (19) पुत्र ताजमुहम्मद निवासी दरगाह को मधुबन अस्पताल भेंजा। लेकिन यहां डाक्टर नही होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ले जाया गया।जहां चिकित्सकों नेने इसराइल को मृत घोषित कर दिया। जबकि शेष तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि अहमद व सैनुल्लाह टेम्पो में सवार थे। टेम्पो में इनके अलावा भी कुछ लोग सवार थे। लेकिन उन्हें मामूली चोट लगी थी जिनका आस-पास के निजी अस्पतालों में इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मृतक इसराइल अपने पिता का इकलौता सन्तान था। उसके माता-पिता पहले ही गुजर चुके है। इसराइल का एक मात्र लड़का फिरोज है घर की माली हालत ठीक नही होने के कारण दो महीने पूर्व ही विदेश में नौकरी करने गया है। घर पर इसराइल की पत्नी व पतोहू है। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना में हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *