छात्रा से छेड़खानी की शिकायत पर मजनू की धुनाई
मधुबन/ मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के फतहपुर तालरतोय बाजार में मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे एक छात्रा से की गयी छेड़खानी के मामले में परिजनों ने मजनू की जमकर धुनाई कर दी। मजनू की ओछी हरकत सुन आस-पास के लोगों ने भी उसकी अच्छी प्रकार से खातिरदारी कर दिया। बाद में लोगों उसे सख्त हिदायद देकर छोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा रोजाना की भांति मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल के लिए साइकिल से फतहपुर तालरतोय पढ़ने के लिए आ रही थी। इसी बीच सीएचसी गेट के समीप पड़ोसी गांव का युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवक की ओछी हरकत से क्षुब्ध छात्रा ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मजनू को पकड़कर जमकर धुनाई कर दिया। भीड़ देख आस-पास के जुटे लोगों ने भी मजनू की खातिरदारी कर दी।
