जेल में कैदी की बीमारी से मौत के बाद कमिश्नर, आईजी ने पंहुच दिया आश्वासन, शांत हुआ बवाल
जौनपुर। जिले मे आज एक सजायाफता कैदी की बीमारी की चलते मौत के बाद जिला जेल में शुरू हुए बवाल को करीब छह घंटे बाद कमिशनर वाराणसी और आईजी ने शांत करा दिया है।
बंदियों की मांगो व आरोपो को गम्भीरता से लेते हुए मण्डल के दोनो अधिकारियों ने जांच कराने का आश्वासन देकर आक्रोशित कैदियों का गुस्सा शांत करा दिया है।
आइजी वाराणसी एसके भगत ने बताया कि करीब साढ़े चार बजे मुझे और कमिश्नर को सूचना मिला कि किसी मामले को लेकर जौनपुर जेल में कैदियों द्वारा बवाल किया जा रहा है, सूचना पर हम लोग जेल पहुंचे, कैदियों की कुछ मांगे थी जिसे कमिश्नर ने नोट किया है। अब पूरी तरह से जेल में शांति है,
मौके पर डीएम, एसपी समेत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है। अब जेल में पूरी तरह से शांति है।

