चर्चा में

PM मोदी के क्षेत्र से सपा की चंदा यादव होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के लोकसभा क्षेत्र से काशी विद्यापीठ विकास खंड के सेक्टर नं चार से भाजपा प्रत्याशी गंगाजली को हराकर विजय हासिल की सपा की चंदा यादव को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इतना ही नहीं पूर्व में जिलापंचायत अध्यक्ष रही सुचिता पटेल को भी चंदा यादव ने हराया है। चंदा यादव स्नातक की पढ़ाई की हैं। उनके पति राजेश यादव “नत्थू” समाजवादी पार्टी के नेता व जिला उपाध्यक्ष हैं और ईंट भट्ठा व्यवसायी हैं।
काफी समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय पदाधिकारी के रूप में है।राजेश यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुजीत यादव लक्कड़ के करीबी और मनोज राय धूपचंडी के भी काफी चहेते होने के साथ ही पार्टी में भी काफी अच्छी छवि रही है।
सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने चंदा यादव को जिलापंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी घोषित करने का निर्देश दिया है। अभी वाराणसी से भाजपा कैंडिडेट पर सस्पेंस बना हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा उम्मीदवार के नाम का भी घोषणा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *