जिला स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका कुश्ती एवं जूनियर बालक/बालिका कुश्ती ट्रायल का आयोजन 15 मार्च को
मऊ। खेल निदेशालय, उ0प्र0, एवं उ0प्र0 कुश्ती संघ के समन्वय से दिनांक 17 से 19 मार्च, 2018 तक देवरिया में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका कुश्ती प्रतियोगिता तथा दिनांक 22 से 24 मार्च, 2018 तक मुरादाबाद में राज्य स्तरीय जूनियर बालक/बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा जिला स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका कुश्ती एवं जूनियर बालक/बालिका कुश्ती ट्रायल का आयोजन दिनांक 15 मार्च, 2018 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में प्रातः 10.00 बजे से किया जायेगा। उक्त ट्रायल में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों को अपने विद्यालय से प्रमाणित पात्रता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति कार्यालय में प्रस्तुत करना आवष्यक है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को सुखदेव पहलवान स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित होने वाले मण्डलीय ट्रायल में भाग लेंने हेतु भेजा जायेगा। अतः उपरोक्त्त ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने पात्रता प्रमाण पत्र के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के साथ दिनांक 14..03.2018 को प्रातः 10.00 बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ में सम्पर्क स्थापित करें।

