अपना जिला

ब्राह्मण विकास परिषद के होली मिलन समारोह में सभी ने कहा गरीब ब्राह्मण शिक्षा से न रहे वंचित

मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद के तरफ से जीवनराम इंटर कॉलेज में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ एससी तिवारी रहे। इस अवसर पर ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष रमाकांत पांडेय महामंत्री मृत्युंजय तिवारी तथा अन्य सभी ब्लॉक से आए सम्मानित सदस्यों ने होली मिलन समारोह के अवसर पर एक नया कार्य किया। परिषद ने मऊ जनपद के पलिया के निवासी काशी विद्यापीठ में इसी वर्ष अध्यक्ष पद पर जीत हासिल किए राहुल दूबे को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बहुत से विद्वत लोगों ने फगुआ गीत गाकर कार्यक्रम को और मनोरंजनात्मक कर दिया। होली मिलन समारोह मेें सबसे पहले प्रतिभा दुबे ने स्वागत गीत गाकर सबका दिल मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ एससी तिवारी ने कहा कि यदि किसी का भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहा है तो यह हमारा ब्राह्मण समाज उसे अपने खर्चे से आगे की शिक्षा ग्रहण कराएगा। ब्राह्मण समाज के महामंत्री मृत्युंजय तिवारी ने कहा की यदि किसी ब्राह्मण की बेटी की आर्थिक तंगी के कारण शादी नहीं हो पा रहा है तो यह समाज पूरी तरह से मदद करेगा। इसके पहले भी 19 फरवरी को एक ब्राह्मण कन्या का विवाह वनदेवी में ब्राह्मण समाज ने करवाया और आगे भी यह समाज ऐसा नेक कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में महिला वर्ग में ललिता शास्त्री, अर्चना उपाध्याय तथा विनीता पांडेय, आभा त्रिपाठी ने भी वहां पर उपस्थित सभी को होली की बधाई संदेश के साथ-साथ अपनी-अपनी भाषण में महिला सशक्ति पर भी बल देने पर जोर दिया। अंत में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमाकांत पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *