अपना जिला

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा के मनोज राय समेत बहुतेरों ने किया नामांकन

मऊ । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के लिए विभिन्न ब्लाकों से पूर्व ब्लाक प्रमुख व निर्वतान जिला पंचायत सदस्य मनोज राय, समाजवादी पार्टी समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी शिव प्रताप यादव मुन्ना व अतुल राय, संजय चौधरी की धर्मपत्नी प्रतिभा चौधरी सहित कुल 550 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी पुख्ता इंतजाम किया गया था।
पूर्व ब्लाक प्रमुख व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य मनोज राय ने शनिवार को कोपागंज ब्लाक के वार्ड नं.12, शहरोज से जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन दाखिल किया। नामाकंन के दौरान भाजपा नेता मनोज राय द्वारा पूरी तरह से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट पहुंच कर दिन के लगभग 1 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कर वापस लौटते समय मनोज राय ने मौके पर उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुये सभी से कोविड-19 के नियमों के पालन की अपील किया। श्री राय ने कहा कि तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के समय में स्वयं की सुरक्षा के साथ परिवार व समाज की सुरक्षा की भी चिन्ता करनी होगी। ऐसे विकट समय में सभी लोग जहां एक दूसरे से दूरी बनाये रखे वहीं चेहरे पर मास्क का उपयोग निश्चित तौर पर करें और समय-समय पर हाथों को सेनेटाईज भी करते रहे।

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन के क्रम में आज 17 अप्रैल 2021 को विकास खण्ड परदहां में 72, कोपागंज में 53, घोसी में 32, बड़राव में 39, दोहरीघाट में 38, रतनपुरा में 46, रानीपुर में 67, मुहम्मदाबाद गोहना में 56 एवं फतहपुर मण्डांव में 28 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *