अपना जिला

मऊ जनपद के हर कस्बे व बाजार की बन्दी अब रविवार को, दुकान खुला तो होगी कार्यवाही : डीएम

मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जनपद में बढ़ते हुए कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं बाजारों के कोविड प्रोटोकाल के अन्तर्गत सैनेटाईजेशन हेतु यह अपरिहार्य हो गया है कि जनपद में साप्ताहिक बन्दी हेतु एक ही दिन निर्धारित किया जाय। इस साप्ताहिक बन्दी के लागू होने के बाद सम्पूर्ण जनपद के बाजार जो अलग-अलग दिन बन्द होते थे, वह अब एक साथ रविवार को बन्द होगें। साप्ताहिक बन्दी का पालन न करने वाले दुकानदारों/वाणिज्य प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी मऊ को दिये कि जिन दुकानों एवं वाणिज्य प्रतिष्ठानों द्वारा इस आदेश का पालन नही किया जायेगा उनके विरूद्ध सुसंगत अधिनियमों में अभियोग पंजीकृत करते हुए कठोर कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मऊ ने जानकारी देते हुए सभी व्यापार मण्डलों, ब्यूटी पार्लर एवं नाई संघ से अपील की है कि साप्ताहिक बन्दी के शत् प्रतिशत पालन करने हेतु समस्त व्यापारियों को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *