जायसवाल समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक वह प्रख्यात उद्यमी बसंत लाल साव का आगमन कल
मऊ। अखिल भारतीय जायसवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं देश के प्रसिद्ध उद्गम समूह निको ग्रुप के चेयरमैन बसंत लाल साव का आगमन कल बुधवार को मऊ जनपद मुख्यालय पर होगा। इस दौरान बसंत लाल साव मऊ जनपद जायसवाल समाज एवं जायसवाल युवा समाज के पदाधिकारियों, संरक्षक मंडल के साथ एक बैठक में भाग लेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जायसवाल समाज सेवा समिति के जिला महामंत्री एवं जायसवाल युवा समाज के संरक्षक श्रीराम जायसवाल ने बताया कि देश के प्रसिद्ध उद्यमियों में शामिल श्री बसंत लाल साव जो जायसवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक हैं का मऊ जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा सम्मान भी किया जाएगा। नगर के ब्रह्मस्थान क्षेत्र में होने वाली इस बैठक में जायसवाल समाज सेवा समिति के सभी पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
