अपना जिला

चोरी का माल व चाकू के साथ चोर गिरफ्तार

मधुबन, मऊ।स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी अंतर्गत लधुआई गांव के सिवान में धान की फसल सिंचाई के लिए खेत में लगे दो हार्स पावर के विद्युत मोटर (मोनो सेट) को पिछले सप्ताह चोरों ने बोरिंग से खोल ले गए थे। पीड़ित ने मामले को लेकर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। चोरी गए विद्युत मोटर व चोर की सुराग में पुलिस तभी से जुटी हुई थी। इसी बीच बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी अशोक कुमार शुक्ल हमराहियों के साथ नियामतपुर गांव के समीप मोती सिंह के ट्यूबेल पर पहुंचे। जहां चोरी के मोनो सेट को ठिकाने लगाने के लिए एक युवक बोरे में भरकर लेकर कंधे पर आ रहा था। सामने पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस उसे दौड़ाकर धर-दबोचा। पकड़े गए चोर के पास से पुलिस ने चोरी का माल समेत एक अदद प्रतिबंधित चाकू बरामद कर सम्बंधित धारा के तहत जेल भेज दिया।

थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी अंतर्गत लधुआई गांव निवासी शिवसागर धान की फसल की सिंचाई के लिए गांव के सिवान में नेमडाड़-मुस्तफाबाद मार्ग स्थित खेत मे दो हार्स पावर का विद्युत मोटर (मोनो सेट) बोरिंग पर लगाए थे। इसी बीच चोरों ने 14 सितम्बर की रात मोनो सेट को चुराकर चम्पत हो गए। तभी से चोरी गए माल बरामदगी के लिए पुलिस लगी हुई थी। इसी बीच चोरी के सामान को ठिकाने लगाने के लिए चोर बुधवार की सुबह बोरे में भरकर कंधे पर लेकर जा रहा था। इसकी सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को लगते ही चौकी प्रभारी अशोक कुमार शुक्ल हमराहियों के साथ नियामतपुर गांव के मोती सिंह के ट्यूबेल पर घेराबंदी कर दिए। पुलिस टीम को सामने देख चोर भागने लगा। जिसको पुलिस दौड़ाकर पकड़ ली। जामा-तलाशी के दौरान चोरी का दो हार्स पावर का विद्युत मोटर (मोनो सेट) के साथ चोर के पास से एक अदद प्रतिबंधित चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में चोर अपना नाम सूरज प्रकाश निवासी गोपालपुर निस्फी बताया। चोरी किए जाने के सम्बंध में पूछे जाने पर उसने बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमें पैरवी के लिए रूपए की आवश्यकता को लेकर चोरी का जुर्म कबूल किया। पुलिस उसे सम्बंधित धारा के तहत जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *