सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का निधन
रतनपुरा/मऊ। स्थानीय नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह का मंगलवार की रात्रि 1:00 बजे के लगभग निधन हो गया।
बताया जाता है कि रात्रि 11:00 बजे के लगभग उन्हें पेट में भयंकर पीड़ा हुई तो परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए ,जहां उन्हे ग्लूकोज चढ़ाया गया ,इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मऊ के लिए रिफर कर दिया ।परिजन उन्हें फातिमा चिकित्सालय ले गए ,जहां चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। वह 72 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। लोग उनके दरवाजे पर पहुंचकर के शोक संवेदना व्यक्त किए।
