चोरी करते चोर रंगे हाथ पकड़ाया
मऊ। थाना सरायलखंसी क्षेत्रार्न्तगत वादी मनोज प्रजापति निवासी चांदमारी इमिलिया व आस-पास के अन्य लोगों द्वारा पुलिस कम्युनिटी के तहत प्रतिवादी पिन्टू पुत्र कैलाश बांसफोर निवासी गांधीमार्ग थाना रसड़ा बलिया को घर में घुसकर चोरी करने के दौरान पकड़कर थाना स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 83/19 धारा 457,380 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
