अपना जिला

यात्रीगण ध्यान दें : सवारी एवं एक्सप्रेस गाड़ियों को नियंत्रित एवं शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट कर चलाया जायेगा

वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के विभिन्न खण्डों में विभिन्न तिथियों को निर्माण कार्य हेतु सात एल.एच.एस. ब्लाक दिया जायेगा। परिणामस्वरूप कुछ सवारी एवं एक्सप्रेस गाड़ियों को नियंत्रित एवं शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट कर चलाया जायेगा।

गाड़ियों का नियंत्रण-

–      शाहबाज कुली-गाजीपुर सिटी एवं फेफना-चितबड़ागांव स्टेशनों के मध्य समपार सं. 03 एवं 31 पर 05मार्च, 2019 को 12.00से 16.00 बजे तक 04घंटे का ब्लाक दिया जायेगा। फलस्वरूप55132 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी मार्ग में 80 मिनट एवं 11061लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस मार्ग में 30मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

–      दुल्लहपुर-जखनिया स्टेशनों के मध्य समपार सं. 14 पर18 मार्च, 2019 को09.35 से 13.35 बजे तक 04 घंटे का ब्लाक दिया जायेगा। फलस्वरूप 55120वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी मार्ग में 50 मिनट तथा14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मार्ग में 50मिनट नियंत्रित कर चलाया जायेगा।

–      चिल्कहर-रसड़ा स्टेशनों के मध्य समपार सं. 09 पर 28 मार्च, 2019 को 11.00 से15.00 बजे तक 04 घंटे का ब्लाक दिया जायेगा। फलस्वरूप 14650अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 70मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

शार्ट-टर्मिनेशन-

–      दुल्लहपुर-जखनियां स्टेशनों के मध्य समपार सं. 14 पर18 मार्च, 2019 को09.35 से 13.35 बजे तक ब्लाक दिये जाने के फलस्वरूप लखनऊ जं. से 17 मार्च, 2019 को चलने वाली 15008लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ में यात्रा समाप्त करेगी एवं18 मार्च, 2019 को वाराणसी सिटी से चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस मऊ से चलायी जायेगी।

–      18 मार्च, 2019 को75106/75105इलाहाबाद सिटी-मऊ-इलाहाबाद सिटी डेमू गाड़ी मंडुवाडीह में शार्ट टर्मिनेट होगी तथा वहीं से इलाहाबाद सिटी के लिये चलायी जायेगी।

 

         

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *