अपना जिला

चेतावनी : बगैर मान्यता व मानक के स्कूल चले तो खैर नहींं – एसडीएम

घोसी /मऊ। उपजिलाधिकारी घोसी डॉ राजेश कुमार की टीम ने गुरुवार को घोसी क्षेत्र में चल रहे बगैर मान्यता व मानक के स्कूलों पर छापा मार कर आवश्यक निर्देश दिया कि यदि भविष्य में सुधार नहीं किया गया तो दंडनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए एक विद्यालय का ताला बंद कर सीज कर दिया। जिससे निजी क्षेत्र के विद्यालय संचालकों में हडकंप मचा हुआ है।
स्वामी आत्मानंद पब्लिक स्कूल रसूलपुर जगदेव के स्कूली मैजिक पर 35बच्चे सवार थे श। जिसपर चालक को कड़ी फटकार लगाते हुए मैजिक से दुबारा बच्चों न ले जाने व ले आने को कहा। कहाकि पुनः ऐसा करते हुए पाया गया तो कार्यवाही की जायेगी। सरस्वती केशव माधव विकास केंद्र डाक बंगला रोड के प्रबंधक से पूछ ताछ करने पर बताया कि यह स्कूल नहीं है बल्कि कोचिंग सेंटर है जिसकी प्रक्रिया की कार्यवाही के कागजात जमा है जल्द ही मिल जायेगा । सन ब्राइट पब्लिक स्कूल की मान्यता कक्षा एक से पांच तक था परंतु बोर्ड पर विद्यालय का नाम गलत अंकित था। जिसको सही लिखने का निर्देश देने के साथ ही सुधार लाने की चेतावनी दी गयी। भागी देवी पब्लिक स्कूल पिंडवल मोड़ के अध्यापक बंद कर फरार हो गये थे जिनकी पुनः जांच करने को कहा गया। तो वही कृष्णा कान्वेंट स्कूल पीढ़वल मोड़ के स्कूल में कोई नहीं मिला तो उपजिलाधिकारी घोसी डॉक्टर राजेश कुमार ने ताला बंद कर दिया और कहाकि पुनः खुला कार्यवाही की जायेगी । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घोसी डॉक्टर राजेश कुमार , एबी एसए संजीव कुमार सिंह, सीओ घोसी अनिल कुमार, एबीआरसी अनिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *