शोक संदेश

चकिया चेयरमैन अशोक बागी की कोरोना से मौत

● पिछले दो महीनों से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में चल रहा था ईलाज

चकिया/चंदौली। नपं चेयरमैन अशोक बागी की गुरूवार की सुबह गुड़गांव स्थित एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद वह पिछले दो महीनों से अस्पताल में भर्ती थे।

स्थानीय नपं के चेयरमैन अशोक कुमार बागी को दो माह पूर्व कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद पहले वाराणसी व बाद में हालत में सुधार न देखते हुए गुड़गांव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो महीने तक जिन्दगी और मौत से जंग के बाद गुरुवार की सुबह उन्होंने अन्तिम सांस ली। उनकी मौत की खबर से नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विकास कार्यों के लिए चर्चित रहे अशोक बागी…

सन 2017 में हुए निकाय चुनाव वह एक निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडे़ व निर्वाचित हुए। चेयरमैन बनने के बाद वह नगर के विकास के लिए काफी सक्रिय रहे। उन्होंने नगर की स्वच्छता के लिए जगह जगह मूत्रालय व शौचालय के साथ ही स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए आरो प्लॉन्ट सहित अनेक विकास कार्यों को अंजाम दिया। कोरोना संक्रम के दौरान भी गरीबों को भोजन के पैकेट देने, नगर को सेनिटाइज कराने, सफाईकर्मियों के हौसले बढ़ाने व उन्हें सम्मानित करने में अग्रणी रहे। हालांकि इसी दौरान वह कोरोना संक्रमण से अपने आपको बचा नहीं पाए। गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे गुड़गांव स्थित अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर सुनकर लोग हतप्रभ रह गए। उनके प्रति शोक संवेदनाओं का दौर जारी है। जायसवाल समाज के लोगों ने भी उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *