घोसी में सपा के निर्वाचित सरपंचों का फूल माला से स्वागत
घोसी/मऊ। स्थानिय विकास खण्ड के 9 में से पांच सरपंच सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध होने व बाकी के चार सीट पर भी हुए चुनाव के बाद सपा के प्रत्याशी के विजय होने पर सपा के लोग गदगद हैं।
घोसी के ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आशीर्वाद और पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय प्राप्त कर सके हैं।
जिसमें सुनील यादव लूदुही से, रामशंकर यादव सिपाह से, राजबहादुर सिंह मझवारा से, अशोक मास्टर नदवल से, रामचंदर यादव अकोहली से से निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए। वहीं असलम क़स्बा से, जनार्दन बड़ागाँव से, रामचंद्र कल्याणपुर से, अवधनाथ सिंह माउरबोज से सपा के बैनर पर भाजपा प्रत्याशियों को हरा कर विजयी हुए। सभी विजयी प्रत्याशियों का सपा के घोसी कार्यालय पर फूल माला फहनाकर स्वागत किया गया।

