भाजपा नेता राकेश त्रिवेदी के मऊ आगमन पर जोरदार स्वागत
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कार्यालय निर्माण के प्रभारी राकेश त्रिवेदी द्वारा स्थाई कार्यालय के निर्माण हेतु जमीनो के निरीक्षण हेतु मऊ नगर में आगमन हुआ।
नगर में प्रवेश से पहले जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त के नेतृत्व में सैकङो करुकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनहितकारी नीतियां पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही है,हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा ध्यान में रखकर शासन चलाती है।पेश होने वाला बजट देश की अर्थव्यवस्था तथा जनता दोनों के हित मे है जो आगे चलकर देश की नींव को मजबूत करेगा।
प्रदेश सरकार की लोकहितकारी नीतियां हर व्यक्ति को महसूस हो रही है,स्वास्थ्य,परिवहन,शिक्षा,हर क्षेत्र में सरकार तेजी से कदम आगे बढ़ा रही है।आज प्राइमरी स्कूल के बच्चो को ठंड के समय स्वेटर और पूरी ड्रेस उपलब्ध करवा दी गई है जो कि एक मिशाल है।आगे भी सरकार प्रगतिशीलता जारी रहेगी।
कार्यालय निर्माण के संबंध में राकेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में अत्याधुनिक कार्यालय बनेगा जिसमे डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए हर सुविधा रहेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मदन सिंह,जिलामीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय,कौसल राय बम्बू,सुसील राय,राजीव जौहरी,विनोद गुप्त,नीरज राही,भारत भीम,अखिलेश समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

