घोसी में भाजयुमो की बैठक में युवाओं को वोटर बनाने की रणनीति बनी
घोसी/मऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा घोसी मंडल की बैठक गुरुवार को कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें युवाओं को वोटर बनाने की रणनीति बनाई गई।
भाजयुमो मऊ के प्रवासी पुरुषार्थ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 0जनवरी 2018 को जिस युवक या युवती का उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गई है वे प्रारूप 06 भर कर या तो कार्यकर्ताओं को जमा कर दें या सम्बंधित बीएलओ के पास जमा कर दें। इसको लेकर भाजपा ने अपने युवा संघठन युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपा है ताकि कोई युवा अपने मत का उपयोग करने से वंचित न रह जाये। मतदाता बनाने का अभियान 05 फरवरी से 15 फरवरी 2018 तक चलेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जलज सिंह ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम युवाओं को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिला है। मिलेनियम वोटर माह अभियान में मतदाता बनाकर करना होगा।बैठक को जिला महामंत्री मदन देवबंशी, विधान सभा संयोजक राजीव पांडेय,कार्यक्रम संयोजक मनोज सोनकर ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता अशोक गुप्ता एवं संचालन गोलू ठठेरा ने किया।
इस अवसर पर सुनील यादव,नागेंद्र निषाद,संजय चौहान,रामसोच यादव,सोनू राजभर, अमन गुप्ता, दिव्येन्दु राय, कैलाश चौहान, जमाल अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
