जगदीश चौबे ने शहीद सेनानी फेमिली फण्ड में 17 हजार रुपये का चेक दान में दिया
मऊ। नगर के निजामुद्दीनपुरा निवासी स्टेट बैंक के रिटायर्ड आफिसर जगदीश चौबे ने शहीद सेनानी फेमिली फण्ड में 17 हजार रुपये चेक का दान देकर राष्ट्र धर्म के प्रति एक मिसाल पेश की है। उनके इस योगदान की लोगों ने खूब प्रशंसा की है। जगदीश चौबे ने शहीद सेनानी फेमिली फण्ड में दान देने के बाद बताया कि इस राष्ट्रीय यज्ञ में मेरी इस छोटी सी आहुति के समान है। कहा कि लोगों को जो भी हो सके शहीद सेनानी फेमिली फण्ड में दान देना चाहिए। श्री चौबे ने कहा कि वह भले ही 17 हजार का दान दे रहे हैं लेकिन उन्हें बहुत खुशी हो रही है।
