घाघरा के कटान से चार मकान नदी में विलीन
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । घाघरा नदी के तट पर बसा बिन्टोलिया गाँव प्राकृतिक आपदा से हमेशा ही दुश्वारियों का सामना किया है। एक बार फिर कटान के चलते चार मकान एवं एक स्कूल घाघरा में समाहित हो गया है । उग्र कटान के चलते यहाँ के लोगों को तहसील प्रशासन धर्मपुर टाड़ी स्थित एक स्कूल में प्रतिस्थापित कर रहा है । तथा तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बिन्टोलिया में हो रहें कटान पर नजर बनाएं हुए है । हालांकि कि बिन्टोलिया में अपने ही सामने अपना आसियाना उजड़ता देख बल्ली निषाद,बहादुर निषाद,हरि चौहान, सामा यादव,श्रीकांत सहित ग्रामीणों में चीख पुकार नजर आ रहीं थी । इनका कहना है कि शासन प्रशासन पहलें से कटान रोकने के लिए तैयारी करता तो शायद मकानों के कटने का सिलसिला रूक जाता ।

