कृषि प्रशिक्षण में किसानों को दो गई जानकारी
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के नन्दौर में कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्तशील खेती की जानकारी देने के लिए सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनान्तर्गत कृषक प्रशिक्षण आयोजन किया गया ।जिसमें आधा दर्जन गाँवों से आए किसानों ने खरीफ व रवि की फसल को कम लागत में अच्छी पैदावार बढ़ाने के तरीकों की जानकारी ली ।कृषि वैज्ञानिक डा.अजीत सिंह ने धान के फसल में सीथ,झुलसा,झोंका आदि बिमारियों से बचाव के लिए किसानों को प्रशिक्षत किया । तो धान में लपेटक,छेदक ,गंधी आदि कीटों से बचाव की जानकारी दिया । आगें उन्होंने ने रवि की फसल के लिए बीज शोधन,भूमि शोधन ,कीट एवं बिमारियों को जैविक नियंत्रण के माध्यम किसानों से विस्तृत रूप से चर्चा किया ।साथ ही छुट्टा जानवरों से फसलों को बचाने के कई टिप्स दिए । डा.विनय कुमार सिंह किसानों को आधुनिक खेती में अधिक से अधिक जैविक खादो का प्रयोग करनें के तरीकों को बताया ।तथा अधिक से अधिक पशुओं को पालने उसके दूध ,गोबर एवं मूत्र से धनोपार्जन गुर दिखाए ।तथा पशुओं में होने वाले मुंहपका,खुरपका ,सर्रा, थनैली,बांझपन आदि बिमारियों से बचाव के बारें में जानकारी दिया । प्रशिक्षण कार्यक्रम को डा.रामकृष्ण राम ने संबोधित करते हुए किसानों को उन्तशील खेती पर विस्तृत प्रकाश डाला । इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी एडीओ एजी रामबृक्ष राम,वार्ताकार राजेश श्रीवास्तव घनश्याम यादव, राकेश पाण्डेय आदि रहें ।

