ग्राम न्यायाधीश के कार को आटो ने मारा टक्कर, गिरफ्तार
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के जजौली स्थित ग्राम न्यायालय के उद्घाटन के बाद जिला मुख्यालय लौट रहें ग्राम न्यायधीश सिद्धार्थ शेखर सिंह के कार में कटघराशंकर तिराहे पर सवारी लदे आटो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार छतिग्रस्त हो गई । तथा मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए । इस घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंच कर न्यायधीश को अपने पुलिस के गाड़ी में थाने लाए तथा आटो चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटे रहें । गौरतलब है कि आज मधुबन मे ग्राम न्यायालय का शुभारंभ हुआ है। इस न्यायालय में दो वर्ष तक की सजा , 20 हजार रुपये तक की चोरों तथा 25 हजार रूपया तक की कीमती भूमि सिविल मामलें देखे जाएगें। ग्राम न्यायाधीश सिद्धार्थ शेखर सिंह जैसे उद्घाटन के बाद जिला मुख्यालय लौट रहें की कटघराशंकर में पीछे से इनकी कार में आटो चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया ।जिससे मौके पर अफरातफरी मचा रहा । सूचना के बाद पहुंची पुलिस आटो चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी रहीं ।

