खास-मेहमान

ग्राम न्यायालय के पहलें न्यायधीश होंगे सिद्धार्थ शेखर सिंह

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । तहसील क्षेत्र के जजौली ग्राम पंचायत में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सुविधाओं के लिए सोमवार को ग्राम न्यायधीश सिद्धार्थ शेखर सिंह ने दीप जलाकर ग्रामीण न्यायालय का विधि-विधान से शुभारम्भ किया। क्षेत्र में नवसृजित ग्रामीण न्यायालय अस्तित्व में आने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को न्याय के लिए अधिक दूरी तय करने से अब छुटकारा मिलेगा। इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसमें दो वर्ष तक की सजा,  20 हजार रूपये तक की चोरों तथा 25 हजार रुपया तक की कीमती भूमि सिविल मामलें देखें जाएगे। इस व्यवस्था से छोटे व मध्यम वर्ग के लोगों को न्याय के लिए बड़ी राहत मिलेगी । इस न्यायालय के गठन से लोगों को अब जिला मुख्यालय तक की लम्बी दूरी तय करनें से राहत व समय का बचाव भी होगा तथा जेब पर भी आर्थिक रूप से पड़ रहे बोझ के संकट से लोग बचेगे। सरकार के इस प्रयास की लोगों ने जमकर सराहना किया है। ग्रामीण न्यायालय के गठन से क्षेत्र के नरेन्द्र कुमार पांडेय, दीनानाथ पाण्डेय, पशुपति मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया,राहुल दीक्षित,  जगदीश सिंह,सुनील कुमार आदि ने खुशी का इजहार किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *