अपना जिला

गोपीनाथ पीजी कालेज की गज़ाला शकील ने एमए उर्दू में किया विश्वविद्यालय टाप

गाजीपुर। जीवन में सफलता बहुत ही मुश्किलों से मिलती है, सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है तब जाकर सफलता प्राप्त होती है और देखा जाए तो कुछ लोग जीवन में इतना Success पा लेते है की वह इतिहास में अपना नाम रचते है, ऐसा ही कार्य गोपीनाथ पीजी कालेज की छात्रा गज़ाला शकील ने एमए उर्दू में विश्वविद्यालय टाप करके किया है।
जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की एमए उर्दू टापर बनी हैं ।
हमारे लिए यह गौरव की बात है कि यह छात्रा हमारे महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता प्राप्त की है।
यूनिवर्सिटी टापर बनने और कालेज सहित अपने परिवार का नाम रौशन करने पर गज़ाला शकील को समस्त महाविद्यालय की प्राचार्य डा. सुधा त्रिपाठी सहित अन्य महाविद्यालय के लोगों को ने ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी।

                          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *