अपना जिला

केडी इंग्लिश पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

घोसी /मऊ। स्थानीय नगर बड़ागांव स्थित केडी इंग्लिश पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मंगलवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें ज्योति ने हरियाणवी डांस कर सबका मनमोह लिया। अजय ने ग्रूप डांस, प्रिया ने छमछम डांस किया। शायर सलमान घोसवी ने, इल्म की रोशनी जलाना बहुत जरूरी है, अपने-अपने बच्चों को पढ़ाना बहुत जरूरी है। सुनाकर सबको सोचने को विवश कर दिया। स्कूल में कक्षा पांच की प्रिया विश्वकर्मा, कक्षा तीन की ज्योति राजभर को प्रथम स्थान, कक्षा सात के मोहम्मद खताब को द्वितीय एवम कक्षा एक के आदित्य कुमार की तृतीय स्थान लाने पर मुख्य अथिति राम सकल पटेल ने प्रमाण पत्र सौंप कर सम्मानित किया। अरविंद कुमार पाण्डेय ने भी सम्बोधित के बच्चों को स्कूल भेजने को कहा । इस अवसर पर प्रबंधक कमरुद्दीन अहमद, प्रधानाचार्य सरोज राजभर, सुमन, सैय्यदा, दरक्शा, रोशनलाल आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *