अपना जिला

दक्षिण टोला में जयकारे के साथ हनुमान जयंती मनाई गई

मऊ। हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर दक्षिण टोला स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में भव्य बजरंगबली का श्रृंगार एवं बाबा बिहारी दास मंडली द्वारा भजन कीर्तन एवं लोकप्रिय भोजपुरी गायक अमित यादव, राजू मौर्य, ब्रजेश उपाध्याय द्वारा भक्ति गीत साथ ही साथ भव्य विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। भोजपुरी कलाकारों के गायन पर भक्ति संध्या में श्रद्धालु जमकर झूमे और बजरंगबली तथा जय जय हनुमान का जयकारा लगाएं प्रसाद वितरण के समय भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद लिया।
इस शुभ अवसर पर कमलेश चौरसिया अभिषेक मद्धेशिया शुभम मद्धेशिया, नरेंद्र गुप्ता, अजीत गुप्ता, रवि, कन्हैया गुप्ता, गुड्डू, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, दीपक, पवन, मनोज गुप्ता, अनिल गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि हजारों भक्त गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *