खास-मेहमान

कुछ अलग : अभिषेक मिश्र ने गरीब निर्धन के बच्ची की पढ़ाई की जिम्मेदारी को गोद लेकर मनाया अपना जन्मदिन

मऊ। कुछ अलग करने का शुभ मुहूर्त होता है जयन्ती, पूण्यतिथि, विवाह का वर्षगांठ या ऐसा कोई शुभ अवसर जो खुद से या अपनों से जुड़ा हो और ऐसे पल पर कुछ अलग करने का अगर किसी ने कुछ अलग करने का ठान लिया तो वह पूरा ही नहीं होता बल्कि एक ऊंचाई तक जाता है। ऐसा ही दिल में जज्बा पाले कुछ अलग बानगी पेश करने की अपने जन्मदिन पर कोशिश की है युवा अधिवक्ता, समाजसेवी व पत्रकार अभिषेक मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जनपद में गरीबी व शिक्षा से कोसों दूर रहे उन परिवारों में उनके नौनिहाल बच्चों को शिक्षा से मूल मौलिक अधिकार से जोड़ने का काम कर रहे है। साथ ही वो उनके झुग्गी-झोपडी व उनके आवासों पर पंहुच कर पढाई लिखाई में आने वाले जरूरत की चीजो को उपलब्ध करा रहे है। इस क्रम में उन्होनें सर्वप्रथम कांशीराम आवास में रह रहे बच्चों को पठन-पाठन सामाग्री वितरित किये। वहीँ दूसरे चरण में पेट्रोल पम्प बालनिकेतन मोड़ के सामने झोपड़ी में रह रहे गरीब, असहाय बच्चो को उनके द्वारा शिक्षा का प्रसार करने के लिए किताब, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर बैग और चॉकलेट एवं मिठाई वितरित किया गया। इस पुनीत पावन अवसर पर उनके द्वारा किये गए कार्य बहुत ही सराहनीय होते रहते है। उनके इस सराहनीय कार्य को देख लोगो ने खूब सराहा। श्री मिश्र ने
झोपडी में रह रहे एक गरीब निर्धन के बच्ची को लिया गोद, उसकी शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अरुण सिंह भीमा, रविन्द्र सैनी, मो.अशरफ, विनोद कुमार, डा.अवनीश पांडेय सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *