खेल-खिलाड़ी

बाराबंकी में खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने मऊ की टीम रवाना

मऊ। बाराबंकी में दिनांक 03-02-2018 से दिनांक 05-02-2018 तक आयोजित होने वाली कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रदेशीय खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मऊ जनपद की टीम जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अखिलेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को रवाना हुई। जहाँ देईथान इन्दारा की छात्राएं आजमगढ़ मण्डल का ध्वज लेकर प्रदेश स्तर पर मण्डल का नेतृत्व करेंगी। वहीं पी.टी.व लोकगीत में भी ये छात्राएं अपने दम-खम का परिचय देंगी।रानीपुर की प्रीती 400मी. दौड़ में अपनी ताकत और कौशल का परिचय देंगी। टीम के साथ जिला व्यायाम शिक्षक सहेन्द्र सिंह, पी.टी. व्यायाम एवं विशेष प्रदशन कोच एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य योग प्रशिक्षक, वार्डन सुनीता सिंह, सुमन, संघमित्रा आदि ने भी प्रस्थान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *