अपना जिला

किसान बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । केंद्र सरकार द्वारा दोनों सदनों से पारित कृषि बिल के विरोध में देश के किसान मुखर दिख रहे हैं और इस विधेयक के खिलाफ अपनी जोरदार आवाज बुलंद कर रहे हैं । इसी कड़ी में सोमवार को भारतीय यूनियन उत्तर प्रदेश के स्थानीय इकाई के किसानों ने स्थानीय शहीद स्मारक पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया एंव बाद में प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम मधुबन को सौंपा । धरना को  सम्बोधित करते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा पारित यह विधेयक हम किसानों को कंपनी राज की ओर ले जायेगी । इस कानून द्वारा किसानों को बड़ी कम्पनीयों द्वारा बंधुआ मजदूर बना लिये जाने की आशंका है जिसे लेकर आज देश का अन्नदाता भयभीत नजर आ रहा है । यह विधेयक देश के संघीय ढांचा का उलंघन भी है इस लिये सरकार इसे तुरंत वापस ले । ज्ञापन में किसानों द्वारा उगाई जाने वाली सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने एंव समर्थन मूल्य से कम पर किसानों की उपज की खरीदारी को अपराध की श्रेणी में सामिल करने की मांग की गयी है । सुरेश यादव, जय प्रकाश यादव, मिथिलेश यादव, गिरीश यादव, जनकदेव, अवधेश यादव, डॉ संतोष वर्मा, रामजनम, विश्वनाथ, राजनाथ, दीना नाथ, नगीना, अनीता, चंद्रभान आदि रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *