अपना जिला

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ घुले सुशील चन्द्रभान के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.09.20 को थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा सरसेना से मु0अ0सं0 194/20 धारा 379,411 भादवि0 में वांछित अभियुक्त प्रदीप ठठेरा पुत्र पुरूषोत्तम ठठेरा निवासी गजेन्द्रपुर कहिनौर थाना सरायलखंसी मऊ के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 225/20 धारा 3/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *