अपना जिला

किसानों, मजदूरों, काश्तकारों को 60 वर्ष की उम्र में 1000 रुपये मासिक पेंशन देने की मांग के साथ भाकपा का धरना

घोसी/मऊ। किसानों, मजदूरों, काश्तकारों को 60 वर्ष की उम्र में 1000 रुपये मासिक पेंशन देने, घोसी क्षेत्र में 20 घंटे बिजली देने, किसानों के फसलों की लागत डेढ़ गुना करने, स्वामीनाथन आयोग को लागू करने, घोसी कस्बा एवं बड़ागाँव में जल निगम की आपूर्ति सही करने, राशन कार्ड के पात्रता सूची,किसानों के कर्ज माफ करने, दलितों के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने, नहरों में पानी उपलब्ध करने आदि की मांगो को लेकर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी मंगलवार को घोसी तहसील मुख्यालय पर वीरेंद्र चौरसिया की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह के साथ पहुँचे उपजिलाधिकारी घोसी टी पी वर्मा को धरनारत कार्य कर्ताओं एवं पदाधिकारिओ ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित दस सूत्रीय माँग पत्र सौंप कर माँगे पूरी करने को कहा। जिस पर एसडीएम ने मुख्यमंत्री को यथा शीघ्र भेजने का आश्वाशन दिया।
मुख्य वक्ता पूर्व विधायक इम्तेयाज वेग अहमद ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज किसान, बुनकर, व्यापारी, विद्यार्थी सभी वर्ग परेशान है तो वही सरकार केवल सैर करने में ही मशगूल है ।दलित थानों का चक्कर लगा रहे है। दलित प्रताडित किये जा रहे है जिनपर किसी को ध्यान नहीं जा रहा है। अपराधी बेलगाम हो गये हैं। प्रदेश में फर्जी इनकाउंटर किये जा रहे है। जिला मंत्री विनोद कुमार एवं रामकुमार भारती ने कहा कि राशन कार्डों के पात्रता सूची के नाम पर केवल खाना पूर्ति किया जा रहा है जिसके माध्यम से वसूली की जा रही है। एक ही परिवार को पाँच पाँच बार राशन कार्ड के पात्रता सूची का फार्म भरवाया जा रहा है जो हर दूसरे दिन इंटरनेट की सूची से गायब हो जा रही है ।शिक्षक नेता रामनरायन सिंह, विवेक राय एवं किसान नेता शेख हेसामुद्दीन ने कहा कि घोसी क्षेत्र मे कम से कम 20 घंटे बिजली दिये जाने की माँग किया ।आज बिजली की कम आपूर्ति के कारण बुनकर भूखमरी के कगार पर पहुँच गये हैं। धरने को गुफरान अहमद, जनार्दन यादव, शकील पांडे आदि ने भी सम्बोधित किया।
अध्यक्षता वीरेंद्र चौरसिया एवं संचालन शहाबुद्दीन ने किया। इस अवसर पर सुरेश यादव ,पप्पू अजमेरी, एकराम प्रधान, अनिरुद्ध पाण्डेय, मुन्ना, जगरनाथ चौहान, अनीस अहमद आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *