ग्राम पंचायत चक बरबोझी में युवक मंगल दल का गठन
नदवासराय/मऊ। सरकार की महत्वपूर्ण योजना, युवा कल्याण विभाग द्वारा गांव-गांव में युवाओं की टोली गठित कर गांव में होने वाले विकास कार्यो के साथ वृक्षा रोपण, स्वच्छता, दहेज उनमूलन, नशा उनमूलन आदि में श्रमदान कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कराया जाता है। इसी कड़ी में विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत चक बरबोझी में ग्राम प्रधान आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मऊ बृजेश कुमार राय की देख-रेख में युवक मंगल दल का गठन किया गया। जिसमें भैरव सिंह अध्यक्ष, सौरभ सिंह उपाध्यक्ष, विकास सिंह मंत्री, उपेन्द्र कन्नौजिया को कोषाध्यक्ष, परमीत को सम्प्रेक्षक चुना गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मऊ ने बताया कि यह एक स्वयं सेवी संस्था है जो वर्षों से बन्द थी, वर्तमान सरकार ने गांव के विकास में सहभागिता के लिए पुनः चालू कराया है। इस योजना में एक वर्ष में जिले में अच्छा कार्य करने वाले 10 ग्राम पंचायतों को युवाओं को सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इन्होंने यह भी बताया कि इनके प्रोत्साहन के लिए सरकार बजट भेजती है। इस कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना सुबाष सिंह, अजय प्रताप सिंह, शिवम्, रामकिशुन, मुकेश, संदीप, भानूप्रताप, आशीष, राजू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
