कार्यकर्ता अपने को जनप्रतिनिधि से कम न समझें : सांसद
■ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सांसद व विधायक ने किया सम्मानित
बिल्थरारोड/ बलिया। कार्यकर्ताओं के सम्मान को आंच नहीं आने दी जायेगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी उनका शोषण करता है तो उसको दण्ड दिलाने का कार्य किया जायेगा। कार्यकर्ता अपने आपको विधायक व सांसद से कम न समझें। उक्त उद्गार नवनिर्वाचित सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा जिला पंचायत के डाक बंगले पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही प्रतिफल है। कहा कि जहां एक तरफ जहाँ चुनावी विश्लेषक तक उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर आश्वस्त नहीं थे तथा उन्हें गठबंधन से भारी नुकसान होने की संभावना व्यक्त कर रहे थे, वहीं यह कार्यकर्ताओं के प्रताप का ही परिणाम था कि भाजपा उप्र व बिहार में जीत का रिकार्ड कायम की। भाजपा में चुनाव के दौरान शामिल पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने कहा कि किसी भी पार्टी या संगठन की कार्यकर्ता ही जान होते हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव की जीत प्रधानमंत्री मंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के कार्यों व कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने ने बिना नाम लिए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी कटाक्ष किया। विधायक धन्नजय कन्नौज्जिया ने भी लोकसभा में विजय हासिल करने के लिए शीर्ष नेतृत्व व पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया। नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के मान व सम्मान की लड़ाई को हमेशा तत्पर रहेगी। समारोह में सांसद व विधायक द्वारा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में दिनेश्वर सिंह, शेषनाथ आचार्य, रणजीत कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, पृथ्वीपाल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, देवेन्द्र कुमार गुप्त, देवनारायण प्रजापति, चुन्नू सिंह, विनय सिंह, अजय सिंह, मिट्ठू सिंह, निखिल सिंह, विक्की सिंह, अशोक गुप्ता, चिंटू सिंह, दिनेश राजभर, पंकज मिश्रा, विजय सिंह, विनोद शर्मा, सतीश राव अंजय, पिक्की वर्मा, राममनोहर गांधी, शिवकुमार जायसवाल, पटेल, प्रमोद गुप्ता, पंकज मोदी, मुन्ना मिश्रा सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता दिनेश्वर सिंह व प्रमोद राजभर ने किया।

