घोसी के सांसद अतुल राय के घर पर कुर्की का नोटिस
23 मई को घोसी से सांसद चुने गए अतुल राय की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है…अब अतुल राय के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है…अब उनके सामने बचाव का कोई रास्ता नहीं है. संसद जाने का उनका रास्ता साफ हो… उससे पहले उन्हें जेल जाना होगा…और अब उनकी गिरफ्तारी तय है…क्योंकि पुलिस ने उनकी संपति कुर्क करने की प्रकिया भी अदालात में शुरू कर दी है…अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है…तो जल्द ही कोर्ट से आदेश लेकर वाराणसी पुलिस घोसी से सांसद अतुल राय की संपत्ति कुर्क कर सकती है…बहुजन समाज पार्टी के नेता अतुल राय पर एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया था…इसके बाद से ही अतुल राय फरार हैं…और इसी मामले में अदालत में हाजिर नहीं होने पर कुर्की का आदेश जारी हुआ है…हालांकि अतुल राय ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से अरेस्ट स्टे और सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत का प्रयास किया, था…लेकिन कहीं से उनको सफलता नहीं मिली…उधर अतुल राय को खोजने में पुलिस की सभी टीम जी जान से जुटी हैं…लेकिन अभी तक उन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगी है…जबकि क्राइम ब्रांच का सर्विलांस सेल भी उनका पता लगाने में नाकाम रही है…हम आपको बता दे कि 17वें लोकसभा चुनाव में घोसी सीट से अतुल राय ने बीजेपी के सांसद हरिनारायण राजभर को हराकर…घोसी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है…लेकिन फरारी के चलते अभी तक वो इस जीत का जश्न नहीं मना सके हैं।

