चर्चा में

कांग्रेसी नेता ने भेजी केरल पीड़ितो के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि

मधुबन। तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इन्दिरा गाँधी पीजी कालेज के प्रबंधक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री राष्ट्रकुवंर सिंह ने केरल मे आयी भीषण तबाही को देखते हुए 51 हजार रुपये की मदद धनराशि भेजी है। उनके इस दान पर आम जनमानस ने काफी सराहना की है।
देश के केरल प्रदेश मे आई भीषण बाढ़ ने सबकुछ बर्बाद कर दिया है । ऐसे मे जहां सरकार उनकी मदद को आगे बढ़ी है । वैसे ही साथी हाथ बढ़ाना की तर्ज पर केरल के नागरिको की मदद के लिए स्थानीय तहसील क्षेत्र के लोग भी आगे बढ़ रहे है । केरल बाढ़ पीड़ितों को इक्यावन हजार की सहायता राशि भेजते हुए राष्ट्रकुवंर सिंह ने कहा कि इंसानियत का धर्म निभाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आना चाहिए । क्योंकि विप्पति के समय ही सच्चे इंसान की पहचान होती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *