चर्चा में

कवि राहुल बजरंगी कर रहे है कोविड मरीजों की हरसंभव मदद

■ दो माह से सतत भोजन का वितरण, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार एवं कोविड मृतकों के अंतिम संस्कार में कर रहे सहयोग

( जितेन्द्र शिवहरे )

इंदौर। एक ऐसा युवा ओज कवि जिसने मंचो पर ही देशभक्ति नहीं दिखाई बल्की वर्तमान हालातों में कोविड मरीजों एवं परिजनों, जरूरत मंदों को भोजन, उपचार तथा अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया। परिवार ने भी भरपूर साथ दिया। कोविड वार्ड में जाकर मरीजों की जरूरत अनुसार सहायता की। गरीब बस्तियों में पहूंचकर सूखा राशन वितरित किया। यथा संभव निर्धनता में जूझ रहे गरीब परिवारों को धन सहयोग किया। अजय राजपूत, कृष्णा मालवीय, मोना चौरसिया, शिखा पांचाल, राजेंद्र शर्मा, दिलीप चौहान, प्रेम बकव्ले आदि बताते है कि राहुल बजरंगी जी ने उन्हें सुबह-शाम भोजन और सूखा राशन का सतत वितरण किया। आपने कुन्दन नगर, द्वारिकापुरी, सुदामा नगर, तेजपुर गड़बड़ी के कई परिवारों को तेल, आटा, दाल आदि सूखा राशन वितरित किया। फूठी कोठी क्षेत्र के कई अस्पतालों जैसे- सेहत हॉस्पिटल, महावीर हॉस्पिटल, जिला अस्पताल के मरीजों को प्रतिदिन सुबह और शाम का भोजन उपलब्ध करवाया। इसके साथ ही कई लोगो के इलाज में भी आपने आर्थिक सहायता किया। मृत कोविड व्यक्तियों के अंतिम संस्कार का भी खर्च उठाया। परिजनों को हिम्मत देकर उन्हें निराशा से उभारने में कवि राहुल बजरंगी ने महती भूमिका निभाई। राहुल बजरंगी जैसे ओजस्वी कवि इंदौर की धरा पर है जो अपने स्वार्थ को किनारे रखकर देश और देशवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य मानते है। आपके परहित के पवित्र कार्यों की चर्चा साहित्य जगत के साथ समूचे शहर में है। राहुल बजरंगी को अनेक साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। यह जानकारी जितेन्द्र शिवहरे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *