अपना जिला

बिजली दर की वृद्धि पर रोक लगाकर योगी सरकार ने व्यापारियों एवं आम जनता के हित में स्वागत योग्य कदम : डा. रामगोपाल

मऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा रेगुलेटरी सर चार्ज के नाम पर 12% की वृद्धि पर रोक लगाकर प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापारियों एवं आम जनता के हित में स्वागत योग्य तथा राहत भरा कदम उठाया है । उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्ता ने बताया कि विद्युत नियामक आयोग द्वारा सरकार के ऊपर 12% रेगुलेटरी सर चार्ज के के नाम पर बिजली दरों में वृद्धि करने की नापाक मंशा का व्यापारियों और नागरिकों के विरोध के कारण सफल नहीं हो पाया और प्रदेश सरकार ने मुख्य रूप से माननीय मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से उक्त मूल्य वृद्धि पर तत्काल रोक लगा दिया गया। जिससे समग्र समाज गदगद एवं प्रसन्न चित्त है । डॉ गुप्त ने कहा कि जीएसटी परिषद की 5 माह बाद होने वाली वर्चुअल मीटिंग में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मांग किया जा रहा है कि डीजल रसोई गैस तथा पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए इसके साथ साथ ऑक्सीजन व उस से जुड़े जीवन में उपयोगी उपकरणों पर से जीएसटी कम किया जाए। इसके साथ साथ परिषद में यह भी निर्णय लिया जाए कि सरकार द्वारा जीएसटी के नाम पर उत्पीड़नात्मक कानून पर तत्काल रोक लगाई जाए व जीएसटी पर लगने वाली जुर्माने को स्थगित किया जाए। डॉ गुप्त ने सरकार से पुनः मांग किया कि प्रदेश सरकार की निर्णय व व्यापारी समाज के सहयोग से उत्तर प्रदेश ने कोरोना श्रृंखला को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है। इसी क्रम में आगामी 1 जून से सभी वस्तुओं के दुकानों को कोरोनावायरस गाइड लाइन की अनुसरण करते हुए सुविधा के अनुसार खोलने की अनुमति दी जाए जिससे मध्यम और कमजोर व्यापारी अपना जीविकोपार्जन कर सकें। इस वर्चुअल बैठक में जनपद की विनय कुमार जायसवाल गुलाब चंद गुप्ता अंजनी कुमार गुप्ता गुप्ता राधे श्याम वर्मा श्री राम जायसवाल मनोज कुमार जायसवाल हबीब अहमद आनंद गुप्त राम अवध सिंह संजय राय महातम यादव हाजी अनवर अली अज़हर फैजी जावेद तरफदार अशोक सिंह कन्हैया लाल अभिसेक मद्धेशिया दिलीप गुप्ता अरुण जायसवाल ज़ियाउल हसन आदि मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *