कल्याण सिंह ने बीएससी एजी में किया टॉप, राज्यपाल राम नाईक ने दिया गोल्ड मेडल
बिल्थरारोड/बलिया । क्षेत्र के ससनाबहादुरपुर गांव निवासी कल्याण सिंह ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विवि में बीएससी एजी में टाप कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राज्यपाल राम नाईक ने उनकी इस
सफलता पर उन्हे गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उनके इस सम्मान से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
क्षेत्र के ससनाबहादुरपुर निवासी कल्याण सिंह पुत्र रमेश सिंह ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज के बीएससी एजी के तृतीय वर्ष के छात्र थे ने 2018 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा काशी विद्यापीठ में पिछले 18 सितम्बर को हुए दीक्षान्त समारोह में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
उनके इस सम्मान से क्षेत्रवासियों के साथ ही पूरा जनपद गदगद है। कल्याण सिंह ने अपनी इस सफलता के पीछे अपने गुरुजन, माता-पिता का हाथ व कड़ी मेहनत को
बताया। बीएससी एजी विषय चुनने के कारणों को उन्होने स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके पिता मूलतः किसान है तथा हमारा देश एक किसान प्रधान देश है। कहा कि कृषि के बिना देश की तरक्की की कल्पना नही कर सकते हैं।
कहा कि भारत के किसानो ने 275 मिलियन टन खाद्यान्न का उत्पादन कर देश को पूरे विश्व में आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दिया है। ऐसे में भारत देश में कृषि क्षेत्र में काफी अच्छा स्कोप है। उन्होने छात्रों से एग्रीकल्चर
विषय में मन लगाकर पढ़ने व भारत को खद्यान्न उत्पादन में विश्व में नम्बर एक बनाने में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया।

