अपना जिला

मऊ के असहर नोमानी दिल्ली मेट्रो मे असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हुए चयनित

‘मऊ के असहर नोमानी दिल्ली मेट्रो मे असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हुए चयनित’
‘पूरे हिन्दुस्तान से सिर्फ 8 लोग ही चयनित हुए’
मऊ शहर जो कि ताने बाने की नगरी के तौर पर पूरी दुनिया में जाना जाता है आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यहां के होनहार छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा हर क्षेत्र में मनवाया है. इसी कड़ी में इमाम गंज निवासी मोहम्मद असद नोमानी के पुत्र असहर नोमानी का डी एम आर सी में सहायक प्रबन्धक के तौर पर चयनित होकर शहर का मान बढ़ाया है। इस पद पर सिर्फ 8 लोगों का ही चयन हुआ है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा मऊ से हुई । आगे की पढ़ाई के लिए इन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तरफ रुख किया। वहा से  इंटरमीडिएट, तथा बी.टेक किया।
असहर नोमानी ने हालहि में एस.एस.सी.सी.जी.एल जैसी बड़े स्तर की परीक्षा मे भी अपना लोहा मनवाया है, इसमे उन्होंने 102 रैंक प्राप्त किया था । ज्ञात हो कि असहर नोमानी का ताल्लुक शहर के एक प्रतिष्ठित घराने से है, जो कि देश को अब तक आई.पी.एस, सांसद तथा स्वतंत्रता सेनानी दे चुका है । ये मशहूर स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल लतीफ नोमानी के प्रपौत्र हैं।
असहर ने ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता,भाई-बहन व अध्यापकों सहित सभी शुभचिंतकों को देते हुए उनका व खुदा का शुक्रिया अदा किया है जिसकी वजह से उन्हें इतनी बड़ी सफलता मिली। मैनेजमेंट पद पर चयन सभी शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *