अपना जिला

एसएससी एग्जाम स्कैम के विरोध में मऊ में सपा छात्रसभा के नेताओं ने पीएम को ज्ञापन भेजा

मऊ। एस.एस.सी.एग्जाम स्कैम के विरोध में दिल्ली में चलाए जा रहे छात्रों के आंदोलन एवं उनकी मांग पर भाजपा नेताओं द्वारा दोहरे चरित्र का प्रदर्शन एवम सी.बी.आई. जांच के नाम पर मुद्दों को विकृत करने की कोशिश छात्रों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन को और हवा दे रही है। उन छात्रों के समर्थन में और उनके न्याय की लड़ाई में मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दरमियान छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने सरकार के इस रवैये को छात्र की भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया। कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधना छात्रों के हौसलों के तोड़ने वाला साबित होगा और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा।
इस मौके पर अंकित सिंह बाबू छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय, खुशहाल सिंह बड़े प्रदेश सचिव छात्र सभा, गौरव पांडेय, शास्वत तिवारी विपुल, अर्जुन यादव, अनिल राजभर, दीपक, मुलायम यादव, मो.अल्तमश, अभय यादव, मो.शाहिद, आदि साथीगण उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *