एमएलसी यशवंत सिंह ने कौशल विकास मिशन योजना के हेल्थ केयर सेक्टर का किया उद्घाटन
◆ कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण द्वारा कम होगा बेरोजगारी : संजय सिंह
मऊ। शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ द्वारा चलाए जा रहे हैं कौशल विकास मिशन योजना के हेल्थ केयर सेक्टर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह व विशिष्ट अतिथि सांसद हरिनारायण राजभर ने फीता काटकर किया इस अवसर पर बोलते हुए यशवंत सिंह ने शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉक्टर संजय सिंह को ढेर सारी बधाइयां दी और कहा कि मऊ के लिए आप एक मिसाल बनकर चल रहे हैं आपने हमारी सरकारी योजनाओं का बच्चों तक लाभ पहुंचा कर हमारे बेरोजगार बच्चों को रोजगार बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं इसके लिए मैं आपको बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। विधान परिषद सदस्य ने बच्चों से रूबरू हुए और बच्चों को हेल्थ केयर सेक्टर के लिए प्रेरित भी किया इसके साथ ही शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉक्टर संजय सिंह ने माननीय श्री यशवंत सिंह जी का विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर मऊ के प्रथम आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया इस सम्मान समारोह में जगत नारायण सिंह ने विधान परिषद सदस्य का तिलक लगाकर आशीर्वाद प्रदान दिया साथ ही डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर एकिका सिंह व डॉ सुजीत सिंह व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने यशवंत सिंह जी को मोमेंटो, बुके, व अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित व कार्यकर्ता साथ ही शारदा नारायण हॉस्पिटल की पूरी टीम उपस्थित थे।

