अपना जिला

एक वांछित व दो शातिर व्यक्ति नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार

मऊ। दिनांक 09.04.2021 को थाना *कोपागंज* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान सेनुराइच के पास से मु0अ0सं0 104/21 धारा 323,325,307,504,506,427 भादवि0 में वांछित अभियुक्त हरिलाल पुत्र बसंत निवासी सेनुराइच थाना कोपागंज जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

उधर थाना *मुहम्मदाबाद* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान सुतरही के पास से सुजीत कुमार पुत्र धर्मजीत राम निवासी भुजही थाना मुहम्मदाबाद, सुग्रीव पुत्र प्रकाश राम निवासी सुतरही थाना मुहम्मदबाद दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 4/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *