अपना जिला

ससुराल में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस

रतनपुरा / मऊ। ससुराल में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। हलधरपुर थाना क्षेत्र की नसीराबाद कला ग्राम पंचायत में गुरुवार की रात्रि खिरिया खाजा थाना रानीपुर जनपद मऊ का निवासी संतोष कुमार सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र राणा प्रताप सिंह की ससुराल है युवक पिछले रविवार को अपने पत्नी वंदना सिंह एवं दो बच्चों के साथ ससुराल आया युवक मऊ जनपद मुख्यालय पर निशा मेंहदी कंपनी में कार्यरत था और मार्केटिंग का कार्य करता था। गुरुवार को कंपनी की मीटिंग में वह वाराणसी गया था और वाराणसी से वापस रात में अपने ससुराल नसीराबाद कला पहुंचा रात्रि में भोजन करने के बाद पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने मां के पास सो गई और युवक के ससुर राधा मोहन सिंह दरवाजे पर सोए थे और युवक एक कमरे में अकेले सोया था सुबह जब युवक की पत्नी बंदना ने जब सुबह लगभग 6 बजे कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर से कोई भी आवाज देर तक नहीं आई तब तक वहां कई लोग एकत्र हो गए लोगों ने पैर से जोरदार धक्का देकर दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी भौचक्के रह गए जो युवक बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटक रहा था उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। यह दृश्य देखकर वहां सभी अवाक रह गए युवक के ससुर राधा मोहन सिंह ने तुरंत इस हादसे की सूचना थानाध्यक्ष हलधरपुर निहार नंदन कुमार को दी सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। युवक की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी उसके दो बच्चे हैं एक बच्चा लगभग 6 वर्ष का एवं दूसरा 2 वर्ष का है युवक दो भाई है छोटा भाई दिल्ली रह कर किसी कंपनी में कार्य करता है वह अभी अविवाहित है युवक अपने माता-पिता से अलग रहता था और निशा मेहंदी कंपनी मैं मार्केटिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को वह सपरिवार अपने ससुराल आया युवक गुरुवार को बैठक में भाग लेने के लिए वाराणसी गया और वापस आने पर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ इस हादसे से पैतृक गांव सहित ससुराल तक गांव में शोक का माहौल है सास ससुर पत्नी के पत्नी के आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं खैर बच्चे अभी अबोध हैं उन्हें तो पता ही नहीं क्या हो रहा है इस दर्दनाक हादसे से सभी अचंभित हैं |

रतनपुरा मऊ शादी का माहौल गम में बदला युवक के चचेरे भाई की शादी की तैयारियां खिरिया खाजा में चल रही थी चचेरे भाई दुर्गेश की 24 अप्रैल को तिलक एवं 28 अप्रैल को शादी है इस शादी की तैयारी में सभी व्यस्त हैं परंतु इस आत्महत्या की दर्दनाक घटना ने शादी की खुशी शादी की खुशी खुशनुमा माहौल को गम में बदल दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *