Uncategorized

’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ प्रतियोगिता के तहत अखिल रेल काव्य पाठ प्रतियोगिता में सुनील कुमार श्रीवास्तव प्रथम

गोरखपुर, 27 मार्च: रेलवे गोरखपुर के महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक 27 मार्च, 2018 को महाप्रबन्धक बैठक कक्ष, गोरखपुर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक एस.एल.वर्मा, प्रमुख मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य इंजीनियर पी.डी. शर्मा, सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबन्धक, मुख्य कारखाना प्रबन्धक तथा राजभाषा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल ने कहा कि हम सभी के लिये हर्ष एवं गौरव का विषय है कि इस रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री एन.के.अम्बिकेष को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया है तथा ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ प्रतियोगिता के तहत अखिल रेल काव्य पाठ प्रतियोगिता में सुनील कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी, लेखा विभाग, गोरखपुर को प्रथम स्थान एवं अखिल रेल निबन्धक प्रतियोगिता में शिवेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक, कार्मिक कार्यालय, गोरखपुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। महाप्रबन्धक ने सफल प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दिया।

महाप्रबन्धक श्री अग्रवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के सभी विभागों, मंडलों एवं कारखानों में राजभाषा हिन्दी में कार्य हो रहा है तथापि कुछ ऐसे क्षेत्र जहां अंगे्रजी में भी कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि हमें उन क्षेत्रों को चिन्ह्ति कर इन क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कार्य राजभाषा में करने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण अपने निरीक्षण के दौरान हिन्दी पुस्तकालयों का गहन निरीक्षण करें तथा पाई गई कमियों में सुधार लाने हेतु अपेक्षित कार्यवाही करें। महाप्रबन्धक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिया कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी एवं विभागीय विषयों पर मौलिक रूप से हिन्दी में लेखन के लिये प्रोत्साहित करें।

इसके पूर्व, महाप्रबन्धक एवं अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों का स्वागत करते हुए प्रमुख मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य इंजीनियर पी.डी.शर्मा ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे हिन्दी भाषी क्षेत्र में आता है जिस हेतु इस रेलवे के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा हिन्दी में कार्य करना एक संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस रेलवे के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हिन्दी में प्रवीणता प्राप्त अथवा कार्य साधक ज्ञान रखते है। इस रेलवे के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी राजभाषा हिन्दी में अपना दैनिक कार्य पूरी सहजता के साथ कर रहे है। मुख्य राजभाषा अधिकारी ने कहा कि मुख्यालय सहित सभी मंडलों और कारखानों में साहित्यक एवं तकनीकी गोष्ठियों, कार्यषालाओं एवं साहित्यकारों की जयन्तियों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस रेलवे पर स्थापित सभी हिन्दी पुस्तकालयों में गुणात्मक सुधार लाया गया है।

बैठक में प्रमुख विभागाध्यक्षों, अपर मंडल रेल प्रबन्धकों तथा मुख्य कारखाना प्रबन्धकों ने अपने-अपने विभागों, मंडलों एवं कारखानों में राजभाषा प्रयोग-प्रसार की स्थिति से महाप्रबन्धक को अवगत कराया। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डा. संजय सिंह ने पिछली बैठक के कार्यवृत्तों के प्रमुख निर्णयों के अनुपालन स्थिति से सदस्यों को अवगत कराया। उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/यातायात, जे.पी.सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *