उ0प्र0 पुलिस द्वारा पासपोर्ट सत्यापन हेतु ‘मोबाइल पासपोर्ट पुलिस एप‘ का प्रयोग
लखनऊ। पुलिस महानिदेशक,उ0प्र0 ने पासपोर्ट के निर्गमन में अनावश्यक विलम्ब के कारण आवेदन कर्ताओं को होने वाली कठिनाईयों/असुविधाओं के निराकरण व समय की बचत हेतु शासन के निर्देशानुसार पासपोर्ट आवेदन पत्रों की पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट (पी.वी.आर.) को त्वरित/ समयबद्व निस्तारण करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी व सुगम बनाने हेतु समस्त थानों में ‘मोबाइल पासपोर्ट पुलिस एप‘ की सुविधा व सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किये जाने के निर्देश दिये। जनपद मुख्यालय के पारपत्र कार्यालय के अधिकारी को लखनऊ मेें क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी तथा टाटा कन्सल्टेन्सी सर्विस (टी.सी.एस.) के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा। सभी जनपदों के थानों के सम्बन्धित अधिकारियों को प्रशिक्षित कर ‘‘एम-पासपोर्ट पुलिस एप‘‘ को मोबाइल पर डाउनलोड कराकर पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया को पारदर्शी समयबद्ध तथा भ्रष्टाचार की शिकायत रहित बनाया जायेगा।
