अपना जिला

हड़कम्प : दोहरीघाट में खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बिना मान्यता दर्जनों स्कूलों पर छापेमारी

दोहरीघाट/मऊ। ब्लाक क्षेत्र के दर्जनो स्कूलों पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व एक टीम ने छापेमारी की जिससे बिना मान्यता प्राप्त चल रहे फर्जी स्कूलों की सुची तैयार की गयी वही अवैध स्कूलों पर ताला बन्दी भी अधिकारियों द्वारा करायी गयी। मंगलवार को तड़के सुबह की गयी छापेमारी से बिना मान्यता प्राप्त चल रहे फर्जी स्कूलों में हडकम्प मच गया। छापेमारी कर रहे दल का नेतृत्व करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि करीब एक दर्जन विद्यालयों में छापेमारी की गयी जिसमें कुछ स्कुल की मान्यता प्राथमिक स्तर की है लेकिन शिक्षा इण्टर तक दी जा रही है।
जिस तत्काल बन्द कराया गया तथा कड़ी हिदायत दी गयी उन्होंने ने बताया कि अब बिना मान्यता प्राप्त चल रहे फर्जी स्कूलों की खैर नहीं है गोपनीय तरीके से भी इन भर्जी स्कूलों की सुची तैयार की गयी ।जिनके विरूद्ध कार्यवाही तय है। हम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। स्वामी विवेकानन्द सरस्वती शिक्षा मन्दिर, एंग्लो क्लासेज दोहरीघाट, एबीएस पब्लिक स्कूल, आर एम पब्लिक स्कूल, रामलगन इण्टर कालेज दोहरीघाट, एस बी पब्लिक मेमोरियल स्कूल शाहपुर, एच डी सेन्ट्रल एकेडमी नयी बाजार, आर पी पब्लिक स्कूल नयी बाजार समेत दर्जनो स्कूलों पर छापेमारी की गरी और हर जगह कोई न कोई कमी पायी गयी छापेमारी दल में नगर पंकज समन्वयक केसी राय ओज कुमार राय विजय कुमार गुप्त, विजय शर्मा समेत आदि अध्यापक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *