उर्दू की एक शाम डॉक्टर एम नसीम आजमी के नाम
मऊ। उर्दू एकेडमी अवार्ड से सम्मानित मऊ जनपद के डॉ एम नसीम आजमी को कलमकार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुरुवार को नगर पालिका परिषद के मीटिंग हाल में अधिवक्ता तथा तालीमी एदारो से तअल्लुक रखने वाले एवं सामाजिक कारकुनों द्वारा सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन मोहम्मद तैयब पालकी तथा मुख्य अतिथि के रुप में जमाल अख्तर ने उर्दू अदब पर रोशनी डाली।
कलमकार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुरुवार की देर शाम नगर पालिका परिषद के मीटिंग हाल में शहर के उर्दू तालीम से ताअल्लुक रखने वाले तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं कलमकार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नगर पालिका परिषद मऊ के मीटिंग हाल में डॉक्टर एम नसीम आजमी को उर्दू एकेडमी तथा बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित होने के बाद उर्दू को बढ़ावा देने की गरज से नगर पालिका परिषद मऊ के सभा कक्षा में एक जनसभा तथा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मोहम्मद तैयब पालकी ने कहा कि तालीमी एदारो से ताअल्लुक रखने वाले उर्दू के मैदान में काफी महारत हासिल करने वाले तथा उर्दू एकेडमी अवार्ड एवं बेस्ट ऑफ टीचर अवार्ड से सम्मानित डॉक्टर नसीम आजमी को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह व साल भेंट कर उनकी जीवन शैली पर चर्चा की इस दौरान श्री पालकी ने कहा कि साहित्य एवं अदब की सबसे ऊंचाई की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले गांव व शहर की जमीन व मिट्टी से एक ऐसा नाम मऊ को मिला जिसका नाम एम नसीम आजमी है। मुख्य अतिथि के रुप में जमाल अख्तर अर्पण ने कहा कि उर्दू जबान ही गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाती है उर्दू जबान से ही अमन वह भाईचारे का पैगाम मिलता है जमीन के इस लाल का सम्मान करना तमसा सदियों से बहती आ रही है आजमी साहब का इतिहास बनेगा। जहां साहित्य होता है वहां अमन होता है। आजमी साहब को सरकार द्वारा उर्दू को बढ़ावा देने की गरज से उर्दू एकेडमी तथा बेस्ट ऑफ टीचर अवार्ड से सम्मानित किया जाना हमारे लिए गर्व का विषय है ।जिनके ताल्लुक से नगरपालिका के आज मीटिंग हाल में उर्दू को अदब की दुनिया से शायरों कवियों तथा वकीलों को जोड़े जाने के लिए एक जनसभा तथा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

