अपना जिला

आर्य समाज मऊ के प्रधान बने उदय प्रताप व अजय आर्य बने मंत्री

● आर्य समाज मऊ का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न

● प्रहलाद वर्मा को उपप्रधान, प्रशांत रत्नम को उप मंत्री एवम अशोक आर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया

मऊ। जिले के सन 1904 से स्थापित आर्य समाज मऊ जिसके तहत जनपद के नगर स्थित चार छोटी बड़ी शिक्षण संस्थाएं चलती हैं, इस समाज के संगठन पदाधिकारियों का 2021-22 का वार्षिक चुनाव हुआ। जिसमें  आदित्य प्रकाश आर्य गाजीपुर को चुनाव प्रभारी के लिये प्रादेशिक सभा लखनऊ द्वारा नामित किया गया था इनके देखरेख में पूरा चुनाव सम्पन्न किया गया।

सर्वसम्मति से निर्वाचित प्रधान उदय प्रताप और मंत्री अजय आर्य ने उपस्थित आर्यजनों को चुनाव में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद देते हुए अपने उद्बोधन में भविष्य की योजनाओं को बताते हुए कहा कि आर्य समाज का एक प्रचार वाहन बनेगा जो कि दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंचकर समाज की के उद्देश्यों व विचारों से अवगत करायेगा, साथ ही हमारे समाज के जो भी परिवार किन्ही कारणों से दूर हो गए हैं, उनके घर सप्ताह में 1 दिन मिल कर उनका कुशलक्षेम जानकर उन्हें आर्य समाज में आने के लिए आमंत्रित करना है, साथ ही समाज के हर परिवार को सप्ताह में या वर्ष में एक बार अपने घर पर हवन कराना, अपने परिवारों के साथ आर्य समाज के प्रांगण में उपस्थित होकर यहां के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आर्यवीर दल की स्थापना की जाएगी जिससे कि नौजवानों और युवाओं को आर्य समाज से जोड़ने में सहायक होगी।

सुमित राय पूर्व मंत्री आर्य समाज का सराहनीय योगदान रहा, इन्होंने नामित चुनाव पर्यवेक्षक को सहयोग देते हुए पूरे निर्वाचन प्रकिया को कुशलता पूर्वक संपन्न कराया। इस चुनाव में सर्वसम्मत से उदय प्रताप को आर्य समाज मऊ का प्रधान, प्रहलाद वर्मा को उपप्रधान, अजय आर्य को मंत्री, प्रशांत रत्नम को उप मंत्री एवम अशोक आर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह अन्य पदाधिकारियों एवं अंतरंग सदस्यों का भी चुनाव संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *