अपना जिला

आम आदमी पार्टी ने चुनाव ड्यूटी में मृत कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठाई

मऊ ।  आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत शिक्षकों के परिजनों से रविवार को मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त कर पार्टी से यथासंभव मदद का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन यह रही है कि सिर्फ घर से ड्यूटी और ड्यूटी से घर के अंतराल में हुई मृत्यु पर मुआवजा मिलेगा चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए उस समय बनाई गई जब देश के अंदर महामारी का काल नहीं था अब इसमें संशोधन की आवश्यकता है जिससे प्रभावित व्यक्तियों को न्याय मिल सके। श्री राणावत कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से संक्रमित हुए व्यक्ति की ना ठीक होने का कोई समय अवधि है ना मौत का कोई समय अवधि है तब उस समय निर्वाचन आयोग का यह कानून स्वतः ही निराधार हो जाता है श्री राणावत ने उत्तर प्रदेश सरकार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की । इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष अंकित कुमार राव, यूथ विंग के प्रदेश सचिव संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *