अपना जिला

आज 11 मार्च से 14 मार्च तक मनाया जाएगा आर्य समाज मऊ का 117 वां वार्षिकोत्सव

मऊ । आर्य समाज मऊनाथ भंजन का 117 वां वार्षिकोत्सव एवं ऋषि बोधोत्सव दिनांक 11 मार्च से 14 मार्च 2021 तक मनाया जाएगा। इसमें प्रतिदिन प्रात: यज्ञ एवं भजनोपदेश का कार्यक्रम होगा। यज्ञ ब्रह्मा स्वामी श्रद्धानंद जी होंगे। शिवरात्रि को दोपहर 1:00 बजे से विशाल शोभायात्रा जो आर्य समाज प्रांगण से रेलवे फाटक तक निकाली जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं नागरिक बंधुओं के साथ आर्य समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य होंगे यह शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से रेलवे फाटक तक जाएगी। आर्य समाज के मंत्री अजय आर्य ने बताया कि हमारा वार्षिकोत्सव सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति हेतु प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है तथा 14 मार्च को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें दयानंद बाल विद्या मंदिर एवं आर्य समाज द्वारा समस्त संचालित शिक्षण संस्थानों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी अवार्ड दिया जाएगा तथा उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा।
उधर दयानंद बाल विद्या मंदिर की कक्षा 8 की छात्रा कोमल सोनकर को अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का आयोजन करते हुए विद्यालय परिवार ने एक दिवस के लिए प्रधानाचार्य के पद पर आसीन किया । कोमल सोनकर ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भलीभांति जानने ,समझने का प्रयास किया एवं विद्यालय की गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई। आर्य समाज शाहजहांपुर से आए दो दिवसीय गुरुकुलीय सत्र से शिक्षित विकास आर्य पांडेय जी को आर्य समाज के प्रधान उदय प्रताप आर्य, मंत्री अजय आर्य ,उपप्रधान प्रहलाद वर्मा एवं बृजेश सिंह तथा उप मंत्री प्रशांत रत्नम् सिंह जी द्वारा सम्मानित एवं स्वागत किया गया। इस मौके पर आर्य समाज के पदाधिकारी गण एवं विद्यालय के अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *